Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BCCI: 15 मार्च से रांची में महिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट, देश की 10 टीमों में मुकाबला

राजधानी रांची में क्रिकेट फैन्स  एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रत्यक्ष गवाह बनेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के तत्वावधान में महिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले 15 मार्च से 22 मार्च तक रांची में आयोजित होंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची में क्रिकेट फैन्स  एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रत्यक्ष गवाह बनेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के तत्वावधान में महिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले 15 मार्च से 22 मार्च तक रांची में आयोजित होंगे. इस टूर्नामेंट में देश की कुल 10 टीमें हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंच रही हैं.

 

इस टूर्नामेंट में पंजाब, दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक की टीमें शामिल होंगी. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि BCCI के तहत आयोजित महिला अंडर-23 नॉकआउट मुकाबलों की मेजबानी करना झारखंड के लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के लिए JSCA की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास, सुरक्षा और मैच संचालन से जुड़ी व्यवस्थाए की गई है.


 
टूर्नामेंट का पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला 15 मार्च को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल मध्य प्रदेश और बंगाल के बीच ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी ग्राउंड में होगा. फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फाइनल मुकाबला 22 मार्च को JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी टीमों को मैचों से पहले अभ्यास का भी मौका दिया जाएगा.


 
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें 13 और 14 मार्च को रांची में नेट प्रैक्टिस करेंगी. इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए BCCI की ओर से नियुक्त मैच ऑफिशियल, अंपायर, मैच रेफरी और वैन्यू मैनेजर रांची पहुंच चुके हैं. टूर्नामेंट के मैचों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आयोजित किया जाएगा. 

 

बताया गया कि मैच शुरू होने से पहले दोनों मैदानों का निरीक्षण मैच रेफरी और BCCI के वैन्यू इंचार्ज करेंगे. निरीक्षण के दौरान पिच, आउटफील्ड और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी, ताकि मुकाबले सुचारू रूप से हो सके. रांची में राष्ट्रीय स्तर के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से राज्य में महिला क्रिकेट को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही