Search

 
 
 

BCI ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सीटें 25 से बढ़ाकर 32 की

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सीटें 25 से बढ़ाकर 32 कर दी है. BCI ने 19 जुलाई 2026 को रेजोल्यूशन पास कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल की 7 सीटें बढ़ाई है.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें
  • स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 19 से 25 स्थान पर रहने वाले अब चुने जाएंगे

Ranchi :  बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सीटें 25 से बढ़ाकर 32 कर दी है. BCI ने 19 जुलाई 2026 को रेजोल्यूशन पास कर झारखंड स्टेट बार काउंसिल की 7 सीटें बढ़ाई है. 

 

BCI ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में 19 से 25वें स्थान पर रहने वाले उम्मीदवारों को विजयी घोषित करने को कहा है. 

 

बता दें कि एडवोकेट एक्ट 1961 के तहत झारखंड स्टेट बार काउंसिल में 25 सीटों का प्रावधान है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने 33% महिलाओं के लिए सीट आरक्षित कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के आलोक में पूरे देश में स्टेट बार काउंसिल का चुनाव कराए गए. 

 

झारखंड में भी 25 सीटों के लिए चुनाव हुआ था. इसमें दो सीटें मनोनयन के आधार पर भरी जानी थीं. जबकि पांच सीटें महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित थीं. चुनाव के बाद 22 विजयी उम्मीदवारों के नाम का गजट नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. वहीं, एक सीट को लेकर विवाद अभी भी जारी है.

 

इसी बीच 19 जुलाई 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने रेजोल्यूशन पास कर 7 सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है. इसके बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही