Search

 
 
 

बीडीएस प्रथम वर्ष के वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 2025 की तारीख घोषित

रांची विश्वविद्यालय ने बीडीएस प्रथम वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025 की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा का कार्यक्रम और केंद्र की घोषणा कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आयोजित होगी.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने बीडीएस प्रथम वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025 की प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा का कार्यक्रम और केंद्र की घोषणा कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आयोजित होगी. 16 व 17 फरवरी 2026 को एनाटॉमी तथा फिजियोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी. वहीं 18 व 19 फरवरी 2026 को डेंटल एनाटॉमी, डेंटल हिस्टोलॉजी (DADH) की प्रायोगिक परीक्षा होगी.

 

विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र के रूप में डेंटल इंस्टीट्यूट, रिम्स को नामित किया है. परीक्षा का संचालन डेंटल इंस्टीट्यूट, रिम्स के प्राचार्य की देखरेख में होगा. अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा अधिनियम 1981 एवं उच्च न्यायालय, पटना के 22 दिसंबर 1995 के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा, ताकि परीक्षा का निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित हो सके.

 

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी प्रकार का वॉकआउट, परीक्षा बहिष्कार या सामूहिक कदाचार (नकल) की स्थिति उत्पन्न होती है तो पुनः परीक्षा नहीं ली जाएगी और संबंधित परीक्षार्थियों को शून्य अंक दिए जाएंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अपने-अपने विभाग से अवश्य कर लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही