Search

 
 
 

Beauty Competition: रांची की सिमरन करेंगी ‘मिस एलीट ग्लोबल 2026’ में भारत का प्रतिनिधित्व

Ranchi News: रांची की बेटी सिमरन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम रोशन करने जा रही हैं. सिमरन 2025 में मिस यूनिवर्सल इंडिया का राष्ट्रीय सौंदर्य खिताब जीत चुकी है. अब वह मिस एलीट ग्लोबल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता इंडोनेशिया में 22 से 28 अगस्त तक आयोजित होगी.
 
रांची में सिमरन के लिए फेयरवेल कार्यक्रम

Riya Kispotta

Ranchi News: रांची की बेटी सिमरन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम रोशन करने जा रही हैं. सिमरन 2025 में मिस यूनिवर्सल इंडिया का राष्ट्रीय सौंदर्य खिताब जीत चुकी है. अब वह मिस एलीट ग्लोबल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता इंडोनेशिया में 22 से 28 अगस्त तक आयोजित होगी. 28 अगस्त को ग्रैंड फिनाले में मिस एलीट ग्लोबल 2026 का फैसला होगा.

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सिमरन की शुरुआती शिक्षा 

सिमरन की शुरुआती पढ़ाई रांची के जेवीएम श्यामली से हुई. इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है. फिलहाल, वह एक अमेरिकी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं. बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में रुचि रही है.

 

 

कई खिताब सिमरन के नाम 

सिमरन अब तक दो हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं. इसके अलावा वह मिस यूनिवर्सल इंडिया, मिस यूनिवर्स झारखंड और IIT खड़गपुर मिस स्प्रिंग फेस्ट 2024 जैसे खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं.

 

रांची में सिमरन के लिए फेयरवेल कार्यक्रम

मिस एलीट ग्लोबल 2026 में हिस्सा लेने से पहले रांची में उनके लिए एक फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में परिवार, दोस्त और चाहने वालों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. मेलोडी रिटर्न्स के निदेशक अभिषेक प्रधान ने कहा कि सिमरन की सफलता से झारखंड के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने कहा कि सिमरन की मेहनत और उपलब्धियों पर पूरे झारखंड को गर्व है. सिमरन इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करती हैं, तो यह झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही