Search

 
 
 

करमा पर्व से पहले बेड़ो के कलाकारों को मिला मांदर का तोहफ़ा

बेड़ो प्रखंड के कला दल के कलाकारों का चेहरा आज खिल उठा. वजह भी खास थी – करमा पर्व से ठीक पहले रांची जिला प्रशासन ने उन्हें दो नए मांदर भेंट किए.दरअसल, कुछ दिन पहले जनता दरबार में कलाकारों ने उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री से गुज़ारिश की थी कि उनके पास मांदर नहीं है, जिसकी वजह से उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम अधूरे लगते हैं.
 

Ranchi : बेड़ो प्रखंड के कला दल के कलाकारों का चेहरा आज खिल उठा. वजह भी खास थी – करमा पर्व से ठीक पहले रांची जिला प्रशासन ने उन्हें दो नए मांदर भेंट किए.दरअसल, कुछ दिन पहले जनता दरबार में कलाकारों ने उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री से गुज़ारिश की थी कि उनके पास मांदर नहीं है, जिसकी वजह से उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम अधूरे लगते हैं.

 

उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने वादा निभाया और करमा पर्व से पहले ही मांदर उपलब्ध करा दिया.मांदर हाथ में मिलते ही कलाकारों की खुशी देखते ही बन रही थी. उन्होंने प्रशासन का आभार जताया और करमा पर्व की पूर्व संध्या पर उपायुक्त को विशेष आमंत्रण भी दिया.

 

Uploaded Image

 

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा 


हमारी लोक संस्कृति हमारी पहचान है. कलाकारों की मदद करना प्रशासन की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि गर्व की बात है. करमा जैसे पर्व समाज को जोड़ते हैं और इसे और भव्य बनाने में प्रशासन हमेशा साथ रहेगा.

 

Uploaded Image

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही