Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रीड़ा भारती ने कराया मिनी मैराथन का आयोजन

Giridih :   राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती की ओर से एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया. यह मैराथन गिरिडीह के बड़ा चौक से शुरू होकर स्थानीय स्टेडियम तक आयोजित की गई, जिसमें सौ से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. 

 

मिनी मैराथन में प्रथम से पांचवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तर्वे ने बताया कि खेल दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष संस्था द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन किया जाता है. इसी कड़ी में इस वर्ष की शुरुआत मिनी मैराथन से की गई. 

 

बालिका वर्ग के विजेता 

प्रथम स्थान : गीता कुमारी

द्वितीय स्थान : अनीषा कुमारी

तृतीय स्थान : बलिया कुमारी

चतुर्थ स्थान : पायल कुमारी

पांचवां स्थान : कुमारी कुमकुम

ये सभी प्रतिभागी योद्धा एकेडमी से हैं. 

बालक वर्ग के विजेता

प्रथम स्थान :  नितेश कुमार (योद्धा एकेडमी)

द्वितीय स्थान :  बंटी कुमार (घातक एकेडमी)

तृतीय स्थान :  मनीष कुमार (घातक एकेडमी)

चतुर्थ स्थान : ऋषि कुमार (योद्धा एकेडमी)

पांचवां स्थान :  परमेश्वर कुमार (योद्धा एकेडमी)

 

 

कबड्डी प्रतियोगिता की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री अमित स्वर्णकार ने घोषणा की कि आगामी 3 सितंबर को सर्कस मैदान में बालक और बालिका वर्ग के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने सभी खिलाड़ियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की. उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. 

 

कार्यक्रम में सहयोग देने वाले प्रमुख सदस्य

इस आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र तर्वे, अमित स्वर्णकार, सुधीर आनंद, अनीता ओझा, विवेक रंजन, संजय यादव, अभिषेक मिश्रा सहित कई अन्य क्रीड़ा भारती सदस्यों का विशेष योगदान रहा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही