Search

 
 
 

Begusarai : गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, चालक समेत आठ लोग घायल

जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित जमटिया ढाला के पास गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां दरभंगा से गंगा स्नान कर सिमरिया लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इस हादसे में चालक समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
बिहार की खबरें

Begusarai :   जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित जमटिया ढाला के पास गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां दरभंगा से गंगा स्नान कर सिमरिया लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. इस हादसे में चालक समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

Uploaded Image

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालुओं दरभंगा से गंगा स्नान कर सिमरिया लौट रहे थे. तभी एनएच-28 पर अचानक एक बंदर सड़क पार करने लगा. उसे बचाने के लिए चालक ने ऑटो मोड़ने की कोशिश की, जिससे उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया. और ऑटो सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गया. 

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से बछवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. 

 

घायलों में चालक सिकंदर पासवान के अलावा रीता देवी, रेखा देवी, सत्या देवी, सुशीला देवी, गीता देवी और शैल देवी सहित आठ लोग शामिल हैं. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

 

इधर घटना की सूचना पाकर बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को हटवाकर यातायात सामान्य कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही