Search

 
 
 

हजारीबाग : जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण , डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. जोकिया-रसलपुर बहियार में साढ़े नौ बीघा जमीन को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी के बाद घायल 70 वर्षीय किसान उपेंद्र चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई.
 

Hazaribagh : भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन को लेकर प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान, जबरा में फील्ड ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 


उपायुक्त ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, क्योंकि उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करना है. उन्होंने प्रशिक्षण सत्र को गहराई से समझने और प्रत्येक बिंदु और तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया.

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों का समरी एवं परीक्षा सत्र आयोजित कर उनकी फीडबैक ली जाए. साथ ही प्रशिक्षण प्रक्रिया को सरल, स्पष्ट एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने पर जोर दिया.

 

उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लिया जाए और प्रशिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए. इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रश्नों का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.


10 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के प्रथम बैच में चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा, इचाक एवं विष्णुगढ़ प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल हैं. कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय रांची से आए मास्टर ट्रेनर कौशल किशोर एवं जयपाल महतो सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही