Search

 
 
 

Begusarai News : जमीन विवाद में बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला, पूर्व मुखिया समेत 4 घायल

बिहार के बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के देवानगर का है.
 

Begusarai : बिहार के बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के देवानगर का है.

 

अमरौर किरतपुर के पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह परिवार की 18 कट्ठा पुश्तैनी जमीन है, जिसे लेकर भाइयों में विवाद चल रहा था. शुक्रवार को वह खेत जोतने गए थे तभी वहां पहले से मौजूद शंभू सिंह से कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया. 

 

मामला शांत होने पर प्रवीण सिंह वापस लौटकर दरवाजे पर बातचीत कर रहे थे तभी स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए 4-5 युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडे, लोहे के रॉड से मारकर पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, प्रभाकर रमण,सूरज कुमार और दिवाकर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया.


घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्रवीण कुमार सिंह और प्रभाकर रमण की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुटी है. घटना के बाद देवानगर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. लोगों का कहना है कि इनके बीच पहले भी जमीन को लेकर मारपीट हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही