Search

 
 
 

Begusarai News : कुलपति के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र संगठन आमने-सामने

Begusarai : जीडी कॉलेज में फॉरेन लैंग्वेज, दिनकर चेयर रिसर्च सेंटर और इन्क्यूबेशन सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने एलएनएमयू के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी का विरोध किया. इसके दौरान कई छात्र संगठन भी आमने-सामने आ गए.
 
GD कॉलेज (फाइल फोटो)

Begusarai News : जीडी कॉलेज में फॉरेन लैंग्वेज, दिनकर चेयर रिसर्च सेंटर और इन्क्यूबेशन सेंटर के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने एलएनएमयू के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी का विरोध किया. इसके दौरान कई छात्र संगठन भी आमने-सामने आ गए.

 

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

कुलपति के पहुंचते ही लेफ्ट समेत कुछ छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर कुलपति से बातचीत की मांग कर रहे थे.  बात नहीं सुनने पर छात्रों का विरोघ और तेज हो गया. कुछ छात्र कुलपति की गाड़ी के सामने एनएच पर लेट गए. इसके बाद तनाव बढ़ता चला गया.


मामला बिगड़ता देख एबीवीपी और एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता प्रदर्शनकारी छात्रों को कुलपति की गाड़ी से दूर करने लगे. धीरे-धीरे बात बढ़ती गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने ‘गो बैक’ के नारे भी लगाए. हंगामे के बीच शिलान्यास कर कुलपति वहां से चले गए. 


प्रदर्शनकारी छात्रों ने आउटसोर्सिंग बहाली में कथित अनियमितताओं की जांच, छात्र संघ चुनाव कराने और ऑनलाइन आवेदन के बावजूद नामांकन से वंचित छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

 

छात्रों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं को लेकर कुलपति से बातचीत करना चाहते थे, मगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया. इसी के बाद प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और छात्रों ने कुलपति के काफिले को रोकने की कोशिश की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही