Hazaribagh: हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने नगर निगम के वार्ड संख्या–5 स्थित बुंदेलनगर में NH-33 मुख्य सड़क से मंदिर तक पीसीसी पथ निर्माण एवं मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास किया.

सड़क निर्माण का विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास
इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है. सड़क, नाली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के माध्यम से आमजन के जीवन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेगा.
इसे भी पढ़ें:
शिलान्यास कार्यक्रम में उप-महापौर अविनाश यादव, सांसद प्रतिनिधि अनूप ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि पंडल यादव, वार्ड पार्षद रेखा सिंह, राजू सिंह , शंकर सिंह,करूणा सिंह, सुजीत मेहता, सुनील सिन्हा, महेंद्र मेहता, विक्रम सिंह, पिंटू सिंह, आजाद शेखर , आकाश सिंह, अनिल सिन्हा , बलवंत सिंह, चंदन सिंह, राजेश ठाकुर ,ब्रह्मदेव मेहता, महेंद्र मेहता सहित गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment