Search

 
 
 

Jharkhand Weather : 8 तक बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने व वज्रपात की भी संभावना

झारखंड में मौसम का अप एंड डाउन जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार, 8 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना है.
 

Ranchi :  झारखंड में मौसम का अप एंड डाउन जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार, 8 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना है.

 

हर दिन अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

- 4 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में भारी बारिश की संभावना है.

- 5 अगस्त को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश हो सकती है.

- 6 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

- 7 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी में भारी बारिश की संभावना है.

- 8 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

 

राज्यभर में वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने 4 से 8 अगस्त तक पूरे राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास नहीं जाने की अपील की गई है.

 

गोड्डा में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल देखें तो  राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई. गोड्डा में सबसे ज्यादा 175.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा नंदाडीह में 54.6 मिमी, मझगांव में 43.4 मिमी, नवाडीह में 41 मिमी और मुसाबनी में 38.4 मिमी बारिश हुई.

 

बहरागोड़ा सबसे गर्म और लातेहार सबसे ठंडा

राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान बहरागोड़ा में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

अब भी सामान्य से कम हुई है बारिश

बता दें कि 1 जून से 4 अगस्त तक झारखंड में सामान्य तौर पर 549.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 392 मिमी बारिश दर्ज की गई है. यानी राज्य में अब भी सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही