Search

 
 
 

दिशोम गुरु के संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : सीएम हेमंत सोरेन

Ramgarh : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं 14 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि यह दिन उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति का दिन है. उन्होंने कहा कि इसी दिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अंतिम सांस ली थी और उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती.
 
  • पुण्यतिथि व प्रतिमा अनावरण समारोह में भावुक हुए मुख्यमंत्री
  • परिसंपत्तियों का किया वितरण, वीर शहीदों को किया नमन

Ramgarh : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं 14 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि यह दिन उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति का दिन है. उन्होंने कहा कि इसी दिन दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अंतिम सांस ली थी और उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती.


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और संघर्षों से जोड़ने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को यह जानना चाहिए कि देश की आजादी के बाद भी इस क्षेत्र के लोगों का किस तरह शोषण हुआ और हमारे पूर्वजों ने उस शोषण के खिलाफ कैसे संघर्ष किया. उन्होंने कहा कि हमें अपने इतिहास और संघर्षों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा.


अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि समारोह स्थल के आसपास ही उनके दादा की भी समाधि है. उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके दादा की हत्या कर दी थी. उस समय उनका जन्म भी नहीं हुआ था, लेकिन आज भी समाज में वैसे तत्व मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का एकमात्र समाधान आपसी एकता, भाईचारा और एक-दूसरे के सम्मान में है.


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमें एकजुट होकर उनका मुकाबला करना होगा. आज पूरे राज्य में दिशोम गुरु की स्मृति में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं. यह उनके प्रति जनता के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है.


उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु जैसे वीर सपूतों के संघर्ष के कारण झारखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका. अब इस राज्य को सजाने-संवारने और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी हम सभी पर है. सरकार का प्रयास है कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचे और सभी मिलकर झारखंड के विकास में योगदान दें.


मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि महान नायकों के संघर्षों से प्रेरणा लेकर ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य मजबूत बनाया जा सकता है. उनके भावुक संबोधन से मंच पर मौजूद गणमान्य अतिथि और हजारों की संख्या में उपस्थित लोग भी भावुक हो उठे.


मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया और राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही