Search

 
 
 

बेगूसराय : धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपहरण, लूट और डकैती के बाद अब हत्या की घटनाएं भी आम होती जा रही हैं.
 

Begusarai : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपहरण, लूट और डकैती के बाद अब हत्या की घटनाएं भी आम होती जा रही हैं. ताजा मामला बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र का है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रचियाही गांव की है.

 

घटना का खुलासा तब हुआ जब शाम को कुछ लोग शौच के लिए खेत की तरफ गए. खेत पर शव को देखते ही लोग चिल्लाने लगे उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए. मटिहानी थाना पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई. 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. युवक की तेज धारदार हत्यार से गला रेतकर हत्या की गई है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के गांव में युवक के बारे में पूछताछ कर रही है. मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या कागजात नहीं मिले हैं.

 

वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारे को पकड़ा जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही