Search

 
 
 

बेगूसराय : भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

जिले के पीरनगर गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 36 वर्षीय निलेश कुमार, पुत्र रामबली महतों के रूप में हुई है.
 

Begusarai : जिले के पीरनगर गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 36 वर्षीय निलेश कुमार, पुत्र रामबली महतों के रूप में हुई है.

 

हत्याकांड का कारण

जानकारी के अनुसार, निलेश कुमार का अपने पड़ोसी के साथ भूमि विवाद चल रहा था. घटना के समय वह अपने घर पर सो रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी.

 

पुलिस कार्रवाई

छौराही थाना पुलिस को देर रात घटना की सूचना मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.परिजनों द्वारा चार नामजद आरोपियों का उल्लेख किया गया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही