Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Behragoda : फलक इंडस्ट्री फ्यूल में लगी आग, कर्मियों ने भागकर बचाई जान

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनएच 49 किनारे छोटा अर्जुना स्थित 'फलक इंडस्ट्री फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड' में बुधवार को अचानक तकनीकी खराबी के कारण भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.
Advertisement
Advertisement
  • फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
  • पेट्रोल पंप के पास संचालन पर भड़के ग्रामीण

Behragoda :  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनएच 49 किनारे छोटा अर्जुना स्थित 'फलक इंडस्ट्री फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड' में बुधवार को अचानक तकनीकी खराबी के कारण भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. 

 

अगलगी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि महज 50 मीटर के दायरे में स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप तक लपटें नहीं पहुंचीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

 

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे पर स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया. इस बीच स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि पेट्रोल पंप के पास इस तरह की कंपनी का संचालन पूरी तरह अवैध और जोखिम भरा है, जिससे भविष्य में भी कभी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही