Search

 
 
 

Behragoda : ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, चालक घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चड़कमारा गांव के समीप बीती रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान डिंगासाई गांव निवासी एकादशी नायेक (43) की मौत हो गई. जबकि घायल की पहचान बिहार निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है,
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Himangshu karan


Behragoda : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चड़कमारा गांव के समीप बीती रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान डिंगासाई गांव निवासी एकादशी नायेक (43) की मौत हो गई. जबकि घायल की पहचान बिहार निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है,

 

Uploaded Image

 

मिली जानकारी के अनुसार, खाली ट्रैक्टर होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दोनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एकादशी नायेक को मृत घोषित कर दिया.

 

वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चालक दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही