Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur :  युवक का पेड़ में लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ईचड़ाशोल मौजा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है. युवक की पहचान पाटपुर गांव निवासी रवि बेहरा के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Behragoda :  ईचड़ाशोल मौजा अंतर्गत पीडब्ल्यूडी चौक के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है. युवक की पहचान पाटपुर गांव निवासी रवि बेहरा के रूप में हुई है. इस अप्रत्याशित घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

परिजनों के मुताबिक, रवि रात को खाना खाकर सामान्य रूप से घर में सोया था, लेकिन देर रात वह कब बाहर निकल गया, इसकी भनक किसी को नहीं लगी. सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तब उनकी नजर पेड़ से झूलती लाश पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

 

सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही