Search

 
 
 

Ranchi News: महाराष्ट्र की नई जिम्मेदारी पर बेला प्रसाद का कांग्रेस भवन में हुआ सम्मान

Ranchi News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड के सह प्रभारी के रूप मं  बेला प्रसाद का काम काफी अच्छा रहा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क रखा और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. बूथ और पंचायत स्तर तक पार्टी के कार्यक्रमों को पहुंचाने में भी उनका योगदान रहा.
 
कांग्रेस भवन में सम्मान समारोह

Ranchi News: झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी का प्रभारी बनाए जाने पर मंगलवार को रांची के कांग्रेस भवन में अभिनंदन और विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड के सह प्रभारी के रूप मं  बेला प्रसाद का काम काफी अच्छा रहा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क रखा और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. बूथ और पंचायत स्तर तक पार्टी के कार्यक्रमों को पहुंचाने में भी उनका योगदान रहा.

 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी में जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच संबंध बने रहते हैं. महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी मिलना बेला प्रसाद के संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति उनकी मेहनत का सम्मान है.

 

बेला प्रसाद ने कहा कि झारखंड में काम करने का उनका अनुभव हमेशा याद रहेगा. यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं से उन्हें काफी स्नेह और सहयोग मिला. उन्होंने इसके लिए सभी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मिली नई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे.

 

समारोह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बेला प्रसाद को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इस दौरान कांग्रेस भवन में उत्साह के साथ भावुक माहौल भी देखने को मिला.

 

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मराबी, विधायक दल के उप नेता राजेश कश्यप, विधायक सुरेश बैठा, ममता देवी, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, बिनय सिन्हा दीपू, सुरेन्दर सिंह, राजेश गुप्ता छोटू, राजीव रंजन प्रसाद, कुमार राजा, रमा खलखो, निरंजन पासवान, राकेश किरण महतो, सोनल शांति, उज्जल तिवारी, राजन बर्मा, कामेश्वर गिरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही