Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: एक रुपये में फसल बीमा का लाभ, जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान के खिलाफ आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान के खिलाफ आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है. गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर से उपायुक्त आदित्य रंजन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया.

इसे भी पढ़ें: 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले के प्रत्येक पात्र किसान, चाहे वह ऋणी हो या गैर-ऋणी, तक इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पहुंचाना है. जागरूकता रथ अधिसूचित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को मात्र एक रुपये के टोकन शुल्क पर फसल बीमा कराने की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी देगा. धनबाद जिले के लिए योजना के तहत अगहनी धान के लिए 76 हजार 228 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा भदई मकई के लिए 53 हजार 467 रुपये प्रति हेक्टेयर की बीमित राशि निर्धारित की गई है.

Uploaded Image

जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

बीमा कराने के लिए किसानों को बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज या वंशावली, बटाईदार होने की स्थिति में बटाई प्रमाण पत्र, फसल बुवाई का स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी.किसान अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC), राष्ट्रीयकृत, क्षेत्रीय ग्रामीण एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं, पीएमएफबीवाई पोर्टल या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से भी योजना में नामांकन करा सकते हैं.

 

उपायुक्त ने बताया कि प्राकृतिक आपदा, प्रतिकूल मौसम अथवा फसल कटाई के बाद नुकसान होने पर किसान 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं ताकि उन्हें नियमानुसार क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सके.

 

उन्होंने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए जिससे जरूरत के समय किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके.

 

इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही