Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेंगलुरु : RCB की विक्ट्री परेड के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 लोगों की मौत

Bengaluru  : बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित RCB की विक्ट्री परेड से पहले स्टेडियम से बाहर  भगदड़ मच जाने का खबर आयी है.  सूत्रों के अनुसार स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गयी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी.  एक महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गयी

 

 

 

 

 

 

 

चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शानदार जीत का जश्न आज बुधवार को मनाया जाना था, लेकिन यह एक दुखद हादसे में तब्दील हो गया, 

 

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय  हुआ जब हजारों की भीड़ RCB के 18 साल बाद IPL ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ पड़ी.  

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर और अंदर अचानक भीड़ काबू से बाहर हो गयी,  जिससे अफरा-तफरी मच गयी. भगदड़ में कई लोग कुचले गये.  दर्जनों लोग घायल हो गये. घायलों में कई की हालत गंभीर है. 

 

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. आरोप है कि इस हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही रही है. वे भीड़ पर नियंत्रण नहीं कर पाये.  पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है  

 

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर कहा है कि वे अभी मृतकों या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि भारी  संख्या में भावुक फैन्स स्टेडियम में मौजूद थे. सरकार ने सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक स्टाफ की तैनाती की थी. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. 

 

कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि  कि राज्य सरकार ने बिना किसी उचित योजना या तैयारी के इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किया.  क्या यह प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं थी कि वह यह अनुमान लगाये कि लाखों लोग इसमें शामिल होंगे? क्या उन्हें भीड़ के पैमाने के बारे में पता नहीं था?

 

 विजयेंद्र  ने कहा कि मैंने अभी कुछ पीड़ितों से बात की, स्टेडियम के अंदर कोई एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी और न ही पुलिस की मौजूदगी थी.  यह किस तरह की लापरवाही है? मासूम बच्चों की जान चली गयी है और कई अन्य गंभीर हालत में हैं.  राज्य सरकार को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.  मैं मुख्यमंत्री से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आग्रह करता हूं.


  
RCB ने पहली बार जीती IPL ट्रॉफी

 

आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स की टीम को 6 रनों से करारी शिकस्त देकर पहली बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया. IPL 2025 जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बुधवार को बेंगलुरु पहुंची, तो एयरपोर्ट के बाहर हजारों फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.


 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही