Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: CCL ने कचरे से बनाया खूबसूरत उद्यान, लगाये फलदार पौधे

Advertisement
Advertisement
Bermo: करगली के बीएंडके क्षेत्र में शनिवार को जीएम एमके राव ने कचरा उद्यान का उद्घाटन किया. चंडीगढ़ के रॉक गार्डन की तर्ज पर CCL प्रबंधन ने इस उद्यान को करगली रेस्ट हाउस के पास बनाया है. इस अवसर पर जीएम ने कहा कि पुराने टायर, पुराने ड्राम और लोहे से बने सामान से उद्यान को विकसित किया गया है. इसमें दर्जनों फलदार पौधे और फूल लगाए गए हैं. कहा कि आज हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है. जिससे पर्यावरण खतरे में है. अगर ऐसा ही होता रहा तो मानव का जीवन समाप्त होने में देर नहीं लगेगी. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/cji-said-in-front-of-pm-modi-governments-do-not-deliberately-implement-court-decisions-it-is-not-good-for-democracy/">पीएम

मोदी के सामने CJI ने कहा, कोर्ट के फैसलों पर सरकारें जानबूझकर अमल नहीं करतीं, लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं     

एक वृक्ष एक बालक के समान है

जीएम ने कहा कि एक वृक्ष एक बालक के समान होता है. पौधों से ही हमें जीवन मिलता है. शुद्ध वायु के बिना जीवन संभव नहीं है. प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है. उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध रखने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग खासतौर पर युवकों से महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन की अपील की. मौके पर वरीय कार्मिक प्रबंधक कमला कुमारी, एसओसी आरके प्रधान, एमटी विश्वास वत्स और राहुल कुमार मौजूद थे. इसके अलावा एटक नेता आफताब आलम खान, यूनियन नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह, गणेश महतो, किशोर कुमार, विजय भोई, राकेश शर्मा, अशोक सिंह और दिनेश शर्मा उर्फ मामा जी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-   CM">https://lagatar.in/in-the-conference-of-cm-and-judges-modi-said-justice-should-be-related-to-the-people-it-should-be-done-in-the-language-of-the-common-man/">CM

और जजों के सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, न्याय जनता से जुड़ा होना चाहिए, आमजन की भाषा में होना चाहिए…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही