Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: विद्यालय के संचालन में बदलाव, 1 जुलाई से नया सत्र

Advertisement
Advertisement
Bermo: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने विद्यालयों के संचालन में बदलाव किया है. यह बदलाव आगामी 3 वर्षों तक प्रभावी रहेगा. बदलाव से विद्यालय संचालन में भी परेशानी होने की संभावना है. ऐसा शिक्षकों का कहना है. लेकिन राज्य सरकार ने कोरोना काल में लंबे समय तक विद्यालयों के बंद होने के कारण ऐसा निर्णय लिया है. इस संबंध में राज्य परियोजना की निदेशक किरण कुमार पासी ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को विद्यालय संचालन में बदलाव की जानकारी दी है. निदेशक ने जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को भी इसकी जानकारी दी है. साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी पत्र भेजकर बदलाव से अवगत करा दिया है. इसमें 1 जुलाई से सत्र 2022-23 प्रारंभ होगा. 1 जून से सत्र 2023-24 शुरू होगा. 1 मई से शैक्षणिक सत्र 2024-25 शुरू होगा. इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पूर्व की तरह 1 अप्रैल से सत्र प्रारंभ होगा. कहा गया है कि प्रत्येक वर्ष कक्षा एक में बच्चों का नामांकन अप्रैल माह में ही लिया जाना है. कक्षा एक में नए नामांकित बच्चों को भी अन्य बच्चों की तरह मिड डे मील योजना का लाभ दिया जाना है. इसे भी पढ़ें-  देश">https://lagatar.in/rss-branches-will-start-in-every-village-of-the-country-blueprint-ready-in-presence-of-mohan-bhagwat-in-chintan-shivir/">देश

के हर गांव में शुरू होगी आरएसएस की शाखाएं, चिंतन शिविर में मोहन भागवत की मौजूदगी में खाका तैयार   

शैक्षणिक सत्र में बदलाव से शिक्षक परेशान

विद्यालय संचालन प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल से 30 जून के लिए सुबह के 7 बजे से दोपहर के 1 बजे तक होगा. 1 जुलाई से 31 मार्च के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया है. शैक्षणिक सत्र के इस बदलाव से शिक्षकों के बीच उहापोह की स्थिति है. उनका कहना है कि जो बच्चे अप्रैल में नाम नामांकित होंगे, वे अगले कक्षा में जुलाई माह में प्रवेश करेंगे. लेकिन अगले वर्ष पुनः 1 अप्रैल से जिन बच्चों को नामांकित किया जाएगा और पिछले सत्र के जो बच्चे होंगे दोनों को एक साथ बैठाना और पढ़ाना मुश्किल होगा. उनका कहना है कि जो आदेश है उसका पालन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-  राहुल">https://lagatar.in/rahul-warns-modi-government-like-russia-did-in-ukraine-china-will-also-do-it-in-ladakh-arunachal/">राहुल

ने मोदी सरकार को चेताया, रूस ने जैसा यूक्रेन में किया, चीन भी लद्दाख-अरुणाचल में करेगा!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही