Search

बेरमो : करगली के कारो साइडिंग में हाइवा ने रेलवे रैक में मारी टक्कर, सीसीएल को लाखों का नुकसान

Bermo : सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली स्थित कारो साइडिंग में देर रात कोयला लोड हाइवा संख्या जेएच 01 सीएच 6647 ने रेलवे रैक में टक्कर मार दिया. उस समय रेलवे रैक का चैनल जाम हो जाने के कारण रैक को पीछे किया जा रहा था. इस तरह हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

जिसके बाद रेल इंजन चालक को इसकी सूचना दी गयी. सूचना के बाद उन्होंने रैक को रोक दिया. बताया जाता है कि यहां ट्रांसपोर्टिंग में लगी ट्रकों के चालक ज्यादा ट्रीप करने के चक्कर में जल्दी बाजी में रहते हैं. क्योंकि उनका वेतन ट्रीप के आधार पर ही निर्धारित होता है. इस कारण कारो परियोजना से करगली वाशरी आने के सड़क मार्ग सहित साइडिंग में दुर्घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है.

डेमरेज चार्ज सीसीएल को भुगतान करना पड़ेगा

बीती रात भी इसी क्रम में यह दुर्घटना हुई. इससे रेलवे रैक को लगभग 9 घंटे तक अतिरिक्त समय साइडिंग में खड़ा रहना पड़ा. इसका डेमरेज चार्ज सीसीएल को भुगतान करना पड़ेगा. इस संबंध में रेलवे साइडिंग के प्रभारी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि कंपनी को 8-9 घंटे का डेमरेज भरना पड़ेगा. जिसकी वसूली ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से की जायेगी. उन्होंने बताया कि बीती रात साइडिंग में लगे लोगों ने उक्त ट्रक चालक को टर्निंग से आगे बढ़ने के लिए मना किया था. इसके बाद भी वह आगे बढ़ गया. इस तरह रैक से जा टकराया.

रविवार की सुबह 8:30 बजे रैक कोडरमा के लिए रवाना हुई

रेलवे रैक को रात 11:30 बजे निकल जाना था. लेकिन हाइवा से टक्कर हो जाने के कारण हाइवा ट्रक का केबिन बुरी तरह से रैक से सट गया. उसे हटाने में लगभग 9 घंटा लगा. हाइवा का केबिन हटाने के बाद ही रविवार की सुबह 8:30 बजे उक्त रैक कोडरमा के लिए रवाना हुई.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//