Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड और रिटायर्ड सेना के जवान

Advertisement
Advertisement
Bermo: राज्य सरकार ने तय किया है कि अब प्रखंड से लेकर डीसी कार्यालय की निगरानी होमगार्ड या सेवानिवृत्त सेना के जवानों के हाथों होगी. इस संबंध मे ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनीष रंजन ने सभी अधिनस्थ अधिकारियों को पत्र भेजा है. उन्होंने कहा कि स्रोत से होमगार्ड और सेवानिवृत्त सेना के कर्मी की तैनाती की जानी है. इसके अलावा बाहरी कोटा से ही प्रखंड कार्यालय, सर्ड और मुख्यालय में साफ सफाई, मशीनों और उपकरण की सुरक्षा व संचालन के लिए ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर, वाहन के चालक, लिपिक, गृह रक्षक कर्मी और अनुसेवक के लिए भी स्रोत से रखने के लिए महालेखाकार से व्यय की अनुमति मिल गई है. प्रत्येक प्रखंड कार्यालयों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करने के दृष्टिकोण से बाहय स्रोत से दो-दो जवान तीन पालियों में रखे जाएंगे. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-to-review-ranchi-light-house-project-at-5-pm-on-wednesday/">पीएम

मोदी बुधवार शाम 5 बजे करेंगे रांची लाइट हाउस प्रोजेक्ट की समीक्षा
बताया गया कि नियुक्ति के समय यह ध्यान रखा जाएगा कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ्य और सक्षम हों. सभी बीडीओ और संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि स्रोत से लेने वाले होमगार्ड या सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की सेवा प्राप्त करने पर होने वाले व्यय इस राशि से किया जाएगा. उक्त कर्मचारी और सैन्य कर्मी को चयनित एजेंसी के द्वारा की जाएगी. इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/after-the-instructions-of-the-chief-minister-the-way-for-the-promotion-of-aso-in-the-jharkhand-secretariat-is-cleared/">मुख्यमंत्री

के निर्देश के बाद झारखंड सचिवालय में एएसओ के प्रमोशन का रास्ता साफ 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही