Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : 28 जुलाई को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण को लेकर लगेगा मेगा कैंप

Bermo : सभी प्रखंड मुख्यालय में 28 जुलाई को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण को लेकर मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिसको लेकर बोकारो डीसी ने आदेश दे दिया है. इस संबंध में गोमिया बीडीओ कपिल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभुकों सहित राज्य के सभी बिरसा किसानों को शत-प्रतिशत के०सी०सी० योजना से लाभान्वित किया जाना है. बता दें कि 21 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया गया था कि पीएम किसान योजना के लाभुकों सहित राज्य के सभी बिरसा किसानों को शत-प्रतिशत के०सी०सी० योजना से लाभान्वित किया जाये.( पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/another-suspect-of-monkeypox-found-in-delhi-alert-issued-in-many-states/">दिल्ली

में मिला मंकीपॉक्स का एक और संदिग्ध, कई राज्यों में अलर्ट जारी)
इसे भी पढ़ें - फिलीपींस">https://lagatar.in/earth-shakes-due-to-earthquake-in-philippines-magnitude-7-1-on-richter-scale/">फिलीपींस

में भूकंप से धरती हिली, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1

23 जून को मेगा क्रेडिट अभियान का आयोजन किया गया था

बता दें कि 23 जून को सभी प्रखंड मुख्यालयों में मेगा क्रेडिट अभियान का आयोजन किया गया था. जिसमें के०सी०सी० की स्वीकृति एवं वितरण का कार्य किया गया था. अब 28 जुलाई को प्रखंड मुख्यालयों में के०सी०सी० वितरण के लिए मेगा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. प्रखंड और अंचल में कार्यरत प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, जनसेवक, ए०टी०एम० बी०टी०एम० कृषक मित्र आदि की सहायता से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उ न्होंने कहा कि के०सी०सी० से वंचित किसानों (पी०एम० किसान एवं अन्य ) का फार्म भरवाया जा रहा है. इसके साथ ही संबंधित बैंकों के माध्यम से के०सी०सी० को स्वीकृत भी कराया जा रहा है. ताकि प्रखंड स्तरीय मेगा के०सी०सी० वितरण कैम्प में लाभ दिया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/20-people-died-due-to-lightning-in-bihar-four-people-including-real-sisters-died-in-kaimur/">बिहार

में वज्रपात से 20 लोगों की मौत, कैमूर में सगी बहनों समेत चार लोगों की ली जान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही