Search

 
 
 

Dhanbad News: सदर अस्पताल में मिल रही बेहतर सुविधाएं, मरीजों की संख्या बढ़ी

धनबाद सदर अस्पताल ने पिछले एक वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. आधुनिक सुविधाओं, बेहतर प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के कारण अस्पताल पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है.
 

Dhanbad: धनबाद सदर अस्पताल ने पिछले एक वर्ष में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं. आधुनिक सुविधाओं, बेहतर प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के कारण अस्पताल पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

 

इस संबंध में बुधवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि जून 2025 से मार्च 2026 के बीच सदर अस्पताल के ओपीडी में 542 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इस अवधि में 4,466 मरीज भर्ती हुए जबकि इससे पहले जनवरी से मई 2025 तक यह संख्या 696 थी. वहीं ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़कर 1.04 लाख से अधिक पहुंच गई.

इसे भी पढ़ें:

अस्पताल में पहली बार मोतियाबिंद ऑपरेशन और ऑर्थोपेडिक सर्जरी जैसी सेवाएं शुरू की गई हैं. सर्जरी और सीजेरियन डिलीवरी के मामलों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. वहीं कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए स्थापित मॉडल एमटीसी सेंटर में अब तक 230 से अधिक बच्चों को इलाज और पोषण सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

 

सदर अस्पताल में नया रजिस्ट्रेशन काउंटर, पार्किंग शेड, अतिरिक्त भवन, 12 बेड का एमएनसीयू तथा 14 बेड का मॉडल एमटीसी सेंटर शुरू किया गया है. जल्द ही मरीजों और उनके परिजनों के लिए दीदी कैफे का संचालन भी शुरू होगा. 

 

उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक आईसीयू, सीसीयू और विश्वस्तरीय ऑपरेशन थिएटर विकसित किए जा रहे हैं जिससे गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा.

 

विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और आधुनिक मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी. इसके अलावा जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है.

 

वहीं एसएनएमएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी समेत कई विभागों की ओपीडी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं. अस्पताल में आईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, कैथ लैब, एमआरआई, सीटी स्कैन और डायलिसिस सुविधाओं को भी जल्द पूरी तरह संचालित किया जाएगा.

 

प्रशासन का दावा है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए इन सुधारों से धनबाद न केवल जिले बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में उभर रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही