Search

 
 
 

तु टेंशन मत ले, सब ठीक हो जतउ...खोरठा में फरियाद सुन धनबाद के डीसी ने भी खोरठा में दिया भरोसा...

जनता दरबार में एक वृद्ध महिला ने जब खोरठा भाषा में अपनी पीड़ा सुनाई, तो वहां मौजूद लोगों की नजरें धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन पर टिक गईं. महिला ने भावुक होकर कहा, “हमिन के कुछवो सरकारी लाभ नखव मिलल बाबू, लोग हमीन के जमीन लूटे में लगाल हथून.... महिला की बात सुनने के बाद डीसी आदित्य रंजन ने भी खोरठा भाषा में जवाब देते हुए भरोसा दिलाया,
 

Dhanbad: जनता दरबार में एक वृद्ध महिला ने जब खोरठा भाषा में अपनी पीड़ा सुनाई, तो वहां मौजूद लोगों की नजरें धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन पर टिक गईं. महिला ने भावुक होकर कहा, “हमिन के कुछवो सरकारी लाभ नखव मिलल बाबू, लोग हमीन के जमीन लूटे में लगाल हथून.... महिला की बात सुनने के बाद डीसी आदित्य रंजन ने भी खोरठा भाषा में जवाब देते हुए भरोसा दिलाया, तु टेंशन शन मत ले, सब ठीक हो जतउ....

 

जनता दरबार का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वृद्ध महिला अपनी जमीन से जुड़े विवाद और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत कर रही है. डीसी ने न केवल उसकी पूरी बात गंभीरता से सुनी, बल्कि स्थानीय भाषा में संवाद कर उसे न्याय का भरोसा भी दिलाया.

 

 

डीसी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. स्थानीय भाषा में हुई इस बातचीत ने वहां मौजूद लोगों को भी प्रभावित किया. लोगों का कहना है कि जब प्रशासन जनता की भाषा में उनकी बात सुनता और समझता है, तो भरोसा अपने आप बढ़ जाता है.

 

सोशल मीडिया पर भी धनबाद डीसी के इस व्यवहार की जमकर सराहना हो रही है. कई यूजर्स इसे संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि अधिकारियों का ऐसा मानवीय और सहज व्यवहार प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम करता है.

 

जनता दरबार में वृद्ध महिला की समस्या सुनने और उसे अपनी ही भाषा में आश्वस्त करने की इस पहल ने धनबाद डीसी आदित्य रंजन को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही