Search

 
 
 

Dhanbad News: बीजेपी का प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, रघुवर दास ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से धनबाद में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. 12 साल विश्वास के विकास के और जनकल्याण के थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
 

Dhanbad: केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से धनबाद में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. 12 साल विश्वास के विकास के और जनकल्याण के थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

धनबाद महानगर भाजपा द्वारा कोयला नगर टाउनशिप स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने की. कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इसके अलावा पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे.

 

सम्मेलन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा कल्याण, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत और देशभर में तेजी से विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे को मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया.

 

वहीं मुख्य अतिथि रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का 12 वर्षों का कार्यकाल विश्वास, विकास और जनसेवा को समर्पित रहा है और देश विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

 

सम्मेलन के माध्यम से भाजपा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया. साथ ही आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही