Search

 
 
 

बेतिया:  जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पत्नी-बेटी घायल

बिहार में जमीन विवाद में हत्या की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बेतिया के रामनगर थाना क्षेत्र के सोहसा फुलवरिया गांव का है, जहां जमीन विवाद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. जबकि इस हमले में उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं.
 

Lagatar Desk :  बिहार में जमीन विवाद में हत्या की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला बेतिया के रामनगर थाना क्षेत्र के सोहसा फुलवरिया गांव का है, जहां जमीन विवाद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. जबकि इस हमले में उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं. 

 


जानकारी के अनुसार, नसरुद्दीन मियां और जय श्री राय उर्फ खोड़ा राय के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि देर रात विवादित जमीन पर जबरन निर्माण किया जा रहा था, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. 

 

देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि जय श्री राय और उनके परिजनों ने नसरुद्दीन मियां और उनके परिवार पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया.

 

इस हमले में नसरुद्दीन मियां, उनकी पत्नी शकीला खातून और बेटी कुसुम खातून गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को ग्रामीणों की मदद से रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही नसरुद्दीन मियां की मौत हो गई. 

 

घटना की सूचना मिलने पर बगहा एसपी निर्मला कुमारी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही