Search

 
 
 

Bhagalpur : विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों के प्रवेश मामले में 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Bhagalpur : भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला विक्रमशिला पुल का एक स्पैन पिछले माह मई में टूटकर गिर गया था. जिसके बाद पुल को दोनों ओर से सील कर दिया गया था. मरम्मत के एक माह बाद फिर से पुल पर वाहनों का आवाजाही शुरू हुई. पुल पर सिर्फ बाइक, कार, ट्रैक्टर, बस, ट्रक को सेतु पर बने बेली ब्रिज पर परिचालन की अनुमति मिली थी. इस पर भारी वाहनों को अनुमति नहीं दी गई.
 
  • 15 जून को वायरल हुआ था वीडियो

Bhagalpur : भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला विक्रमशिला पुल का एक स्पैन पिछले माह मई में टूटकर गिर गया था. जिसके बाद पुल को दोनों ओर से सील कर दिया गया था. मरम्मत के एक माह बाद फिर से पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई. पुल पर सिर्फ बाइक, कार, ट्रैक्टर, बस, ट्रक को सेतु पर बने बेली ब्रिज पर परिचालन की अनुमति मिली थी. इस पर भारी वाहनों को अनुमति नहीं दी गई. 

 

इस बीच बेली ब्रिज से भारी वाहन के पार होने का वीडियो सामने आया. जिसको देखने के बाद स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है. इस घटना के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग तेज हो गई है. प्रशासने ने मामले में कार्रवाई करते हुए 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.

 

शहर के आम नागरिकों ने चिंता जताते हुए मांग की है कि पुल के दोनों छोर पर वजन मापने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी भारी या ओवरलोड वाहन से होने वाले नुकसान से बचा जा सके. लोगों ने सीसीटीवी लगवाने और 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की. बैरियर को नीचे कर दिया गया है जिससे काफी हद तक भारी वाहनों को रोका जा सकेगा.


भागलपुर चैंबर का कहना है कि विक्रमशिला सेतु बंद होते ही कारोबार की रफ्तार थम जाती है. व्यापारियों का व्यापार और आमजन का जीवन दोनों प्रभावित होते हैं. इसलिए भारी वाहनों की माप कर ही उन्हें पुल पर प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही