Search

 
 
 

Gaya Ji News : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड का मास्टरमाइंड सहित 2 घायल

गया पुलिस और गुरुआ बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से हुए लूटकांड के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी दोनों पैरों में तीन गोलियां लगने से घायल हुआ है.
 

Gaya :   गया पुलिस और गुरुआ बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से हुए लूटकांड के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में मास्टरमाइंड सुजीत चौधरी दोनों पैरों में तीन गोलियां लगने से घायल हुआ है.

 

एक अन्य आरोपी भी गोली लगने से घायल हुआ है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं तीन अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.  

 

जानकारी के अनुसार, एसएसपी सुशील कुमार को सोमवार देर रात सूचना मिली कि गुरुआ लूटकांड में शामिल अपराधी किसी नई वारदात की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने आमस थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर छापेमारी की.

 

पुलिस के अनुसार, जब आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे दो अपराधी घायल हो गए. पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने गुरुआ बाजार में हुई लूट में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है. वहीं तीन अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से कुछ जेवरात भी बरामद किए हैं. हालांकि बरामद सामान की पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है. फिलहाल दोनों पूछताछ की जा रही है, ताकि उनके बाकी साथियों के बारे में जानकारी मिल सके. इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. 

 

गौरतलब है कि 27 मई को गुरुआ बाजार में बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी प्रभाकर बरनवाल को गोली मारकर करीब 45 लाख रुपये के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद लूट लिए थे. लूटपाट के दौरान कारोबारी घायल हुए थे. 

 

क्या है ऑपरेशन लंगड़ा

बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा चला रही है. इसके तहत गिरफ्तारी के दौरान यदि आरोपी पुलिस पर हमला करते हैं या गोलीबारी करते हैं, तो पुलिस आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करती है.

 

कोशिश की जाती है कि अपराधियों को जान से न मारकर उनके पैर में गोली मारकर काबू किया जाए. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही