Search

 
 
 

Bihar: जेल से बाहर निकले रोशन आनंद, कहा- खान सर ने कराई मेरे भाई की हत्या

ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद जेल से बाहर आ गए हैं. उन्हें खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ मामले में जमानत मिल गयी है.
 

Patna: ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद जेल से बाहर आ गए हैं. उन्हें खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ मामले में जमानत मिल गयी है. जेल से बाहर आते ही उन्होंने खान सर और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि ये दोनों ने ही मिलकर उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाई है. 

 

सोमवार को जेल से निकलने पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि जब वो बाहर थे, तब उनके भाई को कुछ नहीं हुआ और जैसे ही वो जेल गए, तो उनकी भाई की हत्या करा दी. उन्होंने कहा कि उनके भाई की मौत कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि खान सर और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने सुनियोजित तरीके से इस साजिश को अंजाम दिलवाया है. रोशन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

 


खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान में दो जून को हुई तोड़फोड़ की घटना में रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव नामजद आरोपी थे और घटना के बाद अपने दोस्तों के साथ नेपाल चले गए थे. जानकारी के मुताबिक शनिवार रात नेपाल के विराटनगर में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. प्रिंस को उसके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

 

खान सर ने गुनहगारों के लिए मांगी फांसी की सजा 

 

इधर, खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान के संचालक खान सर ने प्रिंस यादव की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है. अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यह बेहद दु:खद घटना है वो पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि उन दोनों के विवाद में कोई तीसरा व्यक्ति इसका फायदा उठा रहा है. इस घटना की त्वरित जांच हो और जो गुनहगार हैं उन्हें फांसी की सजा दी जाय. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही