Search

 
 
 

Bihar News: मंदिर से चोरी कर भाग रहे दो युवकों की जमकर धुनाई, इलाज के दौरान दोनों की मौत

नालंदा में दो युवकों की मॉबलिंचिंग कर दी गयी, इनपर मंदिर से चोरी का आरोप लगा था. घटना जिले के राजगीर थाना क्षेत्र की है, जहां झुनकिया बाबा मंदिर से चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई कर दी.
 

Nalanda: नालंदा में दो युवकों की मॉबलिंचिंग कर दी गयी, इनपर मंदिर से चोरी का आरोप लगा था. घटना जिले के राजगीर थाना क्षेत्र की है, जहां झुनकिया बाबा मंदिर से चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई कर दी. जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

 


घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घायल दोनों युवकों को राजगीर ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों युवको को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव निवासी पिंटू कुमार (22) और श्रवण कुमार (22) शामिल हैं.

 


बताया जा रहा है कि मंदिर में चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था. इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई, जिससे दोनों की मौत हो गयी. वहीं झुनकिया बाबा मंदिर के महंत अंतर्यामी शरण जी महाराज ने बताया कि दोनों युवक चोरी कर भाग रहे थे, इसी दौरान वो छत से कूद गए. इसके बाद मेला देखने आए लोगों ने पकड़ लिया और उन दोनों के साथ मारपीट की.

 


वहीं पीड़ित परिजनों का कहना है कि उसका बच्चा दोसेतों के साथ मेला देखने गया था, जहां उसकी हत्या पीट-पीटकर  कर दी गयी. इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही