Search

 
 
 

Bihar News : छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, SI परीक्षा रद्द करने की मांग

Patna : पटना की सड़कों पर एक बार फिर छात्रों का प्रदर्शन देखेने को मिल रहा है. सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा में कथित रूप से पेपर लीक व गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आक्रोश मार्च निकाला. छात्रों ने 'मेन्स परीक्षा रद्द करो' का नारा लगाते हुए पटना कॉलेज परिसर से जेपी गोलंबर की ओर आक्रोश मार्च निकाला.
 

Patna : पटना की सड़कों पर एक बार फिर छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा में कथित रूप से पेपर लीक व गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आक्रोश मार्च निकाला. छात्रों ने 'मेन्स परीक्षा रद्द करो' का नारा लगाते हुए पटना कॉलेज परिसर से जेपी गोलंबर की ओर आक्रोश मार्च निकाला. 

 

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि 27 मई 2026 को 1799 पदों के लिए हुए दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था. उन्होंने इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई (EOU), मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और डीजीपी को भी आवेदन सौंपा था, लेकिन अब तक परीक्षा रद्द करने या मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. छात्र नेता ने बताया कि वे लोग पेपर रद्द करने की मांग को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं. वे मामले की निष्प क्ष जांच, रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  


छात्रों के आक्रोश मार्च की खबर मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गांधी मैदान के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है. 

 

छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार और संबंधित आयोग दारोगा मेन्स परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कराकर परीक्षा को रद्द नहीं करते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. 


गौरतलब है कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा राज्य के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में करीब 36 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. आक्रोश मार्च को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही