Search

 
 
 

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा : रेलवे की खास व्यवस्था, आज-कल चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें

बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर 16 और 17 जून को 14 विशेष परीक्षा ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
 

Lagatar Desk :    बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर 16 और 17 जून को 14 विशेष परीक्षा ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

 

इन ट्रेनों का उद्देश्य छात्रों को समय पर और आसानी से उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना है. रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से इन स्पेशल ट्रेनों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है.

 

इसके साथ ही ट्रेनों का रूट और समय भी जारी कर दिया गया है, ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा की पहले से योजना बना सकें. 

 

16 जून को चलने वाली विशेष ट्रेनें

- पाटलिपुत्र से किशनगंज :  रात 8:00 बजे

- पटना से नरकटियागंज : रात 9:00 बजे

-  पाटलिपुत्र से अररिया : रात 10:00 बजे

- पाटलिपुत्र से नौगछिया : रात 11:00 बजे

- पटना से भभुआ : रात 11:30 बजे

 

17 जून को चलने वाली विशेष ट्रेनें

- पटना से गया : सुबह 7:15 बजे

-  बक्सर से पटना :शाम 6:00 बजे

-  बक्सर से दानापुर : दोपहर 1:30 बजे

-  किउल से गया : दोपहर 12:30 बजे

- गया से किउल : शाम 5:30 बजे

- बख्तियारपुर से राजगीर : सुबह 8:00 बजे

- राजगीर से बख्तियारपुर : दोपहर 1:00 बजे

- बख्तियारपुर से राजगीर : दोपहर 3:30 बजे

- राजगीर से बख्तियारपुर : शाम 6:15 बजे

 

14 जून को परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेनों में की थी तोड़फोड़ 

बता दें कि इससे पहले 14 जून को भी बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न जिलों के लिए ट्रेन पकड़ने पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचे थे.

 

ट्रेनों में भारी भीड़ होने की वजह से कई अभ्यर्थियों को सीट नहीं मिल पाई थी. इससे नाराज छात्रों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया था. अभ्यर्थियों ने  कई ट्रेनों को रोककर तोड़फोड़ की थी. साथ ही पुलिस पर पथराव भी किया था. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की थी. 

 

इसी तरह की परेशानी दोबारा न हो, इसलिए रेलवे ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है. इससे उम्मीदवारों को यात्रा में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही