Search

 
 
 

भागलपुर : नवगछिया में मृत मिले कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन अलर्ट

बिहार के नवगछिया में मृत कौओं की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जिला प्रशासन अलर्ड मोड पर आ गया है.
 

Bhagalpur : बिहार के नवगछिया में मृत कौओं की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जिला प्रशासन भी अलर्ड मोड पर आ गया है.

 

जिला पशुपालन पदाधिकारी अंजली कुमारी ने आधिकारिक रूप से पुष्टि करते हुए बताया कि मृत कौओं का सैंपल जांच के लिए पटना और भोपाल लैब भेजा गया था, जहां से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है.


शुरुआत में कौओं की ठंड से मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हुई. पशुपालन विभाग की अगुवाई में गठित विशेष रैपिड रिस्पान्स टीम ने कचहरी मैदान और आसपास के क्षेत्रों को पूरी तरह से सेनेटाइज कराया.

 

150 कौएं मृत पाए गए थे

बीते 11 जनवरी को लोग मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे. तभी उन्होंने कचहरी मैदान में 150 से अधिक कौओं को मृत पाया जिसमें कुछ उस समय भी तड़प रहे थे. लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम ने पक्षियों को सुरक्षित तरीके से हटाया गया.

 

पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के दो किलोमीटर के दायरे में जीरो सर्विलांस लागू किया गया है. विशेषज्ञों की टीम क्षेत्र का दौरा करेगी. आसपास के सभी मुर्गी फार्म का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा. प्रशासन ने लोगों से मैदान में न जाने, अफवाहों से बचने व मृत या बीमार पक्षी पाए जाने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है. 

 

टीम में अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अर्चना, असिस्टेंट पोल्ट्री पदाधिकारी संतोष कुमार, मनोज कुमार, रंगरा पशुपालन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुभाष आर्या सहित अन्य कर्मी शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही