Search

 
 
 

बिहार : पुल टूटकर ग्रामीणों पर गिरा, 5 घायल

बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला जारी है. कई निर्माणाधीन और पुराने पुल धराशाई हो गए है. ताजा मामला अरवल के राजेपुर गांव का है.
 

Arwal : बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला जारी है. कई निर्माणाधीन और पुराने पुल धराशाई हो गए है. ताजा मामला अरवल के राजेपुर गांव का है. जहां निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक गिर गया. जिसमें 5 मजदूर दबकर घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 

 

देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. जानकारी के अनुसार राजेपुर गांव में पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाने का कार्य चल रहा है. इससिलए पुराने पुल को तोड़ा जा रहा है. इसी दौरान पुल का एक हिस्सा टूटकर गिर गया. जिसमें नीचे खड़े 5 ग्रामीण उसकी चपेट में आकर दब गए.

 

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दबे हुए सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. दो की हालत नाजुक बनी हुई है.


घायलों की पहचान लाल पंडित, रामप्रीत यादव, जैन अंसारी सहित दो अन्य लोगों के रूप में की गई है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने लाल पंडित और रामप्रीत यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, अरवल रेफर कर दिया.

 

हादसे के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर लापरवाही बरती जा रही है. सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है. ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही