Search

 
 
 

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा आज से, पहले दिन बायोलॉजी, फिलॉसफी और इकोनॉमिक्स की परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 आज से शुरू हो रही है. आज पहले दिन आज पहली पाली में बायोलॉजी और फिलॉसफी, जबकि दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी. राज्यभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जाएगी.
 

Lagatar Desk : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 आज से शुरू हो रही है. आज पहले दिन आज पहली पाली में बायोलॉजी और फिलॉसफी, जबकि दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी. राज्यभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जाएगी. 


परीक्षा का समय

 

पहली पाली :  सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

 

दूसरी पाली : दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

 

आधा घंटा पहले बंद होगा गेट

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा. इसलिए छात्रों को कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है. देर से आने वाले छात्रों को किसी भी हालत में प्रवेश नहीं मिलेगा. जबरन घुसने की कोशिश करने पर 2 साल तक परीक्षा से वंचित किया जा सकता है.

 

कड़ी सुरक्षा के बीच 1762 केंद्रों में होगी परीक्षा

इंटर परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की तैनाती की गई है. जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं.

 

 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस साल इंटर परीक्षा में कुल 13,17,846 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं. इसमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र शामिल हैं. सिर्फ पटना जिले में 73,963 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं, जिनके लिए 84 केंद्र बनाए गए हैं. इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है. 

 

राज्यभर में बनाए गए हैं 152 मॉडल परीक्षा केंद्र

हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस तरह राज्यभर में कुल 152 मॉडल केंद्र हैं. इन केंद्रों पर सिर्फ महिला परीक्षार्थियों की परीक्षा हो रही है और यहां सभी अधिकारी, शिक्षक व सुरक्षाकर्मी महिलाएं हैं. केंद्रों को फूल, गुब्बारे, कारपेट और हेल्पडेस्क से सजाया गया है. 

 

पहले से प्रिंटेड कॉपी और OMR शीट

हर परीक्षार्थी को नाम, फोटो और रोल नंबर वाली प्री-प्रिंटेड उत्तरपुस्तिका और OMR शीट दी गई है, जिससे गलती की कोई गुंजाइश न रहे. 

 

मोबाइल और गैजेट बैन

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह रोक है. केवल केंद्राधीक्षक को मोबाइल रखने की अनुमति है. 

 

दो बार जांच और CCTV से निगरानी

परीक्षार्थियों की दो स्तर पर फ्रिस्किंग की जा रही है. सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है.

 

नकल पर सख्त कार्रवाई

परीक्षा में नकल या गड़बड़ी को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है. दोषी पाए जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत कड़ी सजा दी जाएगी. 

 

छात्रों से अपील

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें. एडमिट कार्ड साथ रखें, नियमों का पालन करें और शांत मन से परीक्षा दें. बोर्ड का कहना है कि छात्रों को बेहतर और तनावमुक्त माहौल देना उनका उद्देश्य है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही