Search

 
 
 

धनबाद में देर रात अपराधियों ने सिंह मेंशन पर सुतली बम फेंका

जिले में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है. रविवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन पर बमबाजी की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Dhanbad : धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में रविवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने बमबाजी की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने रविवार रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच सिंह मेंशन पर दो बम फेंके. 

 

पहला बम सिंह मेंश गेट के अंदर जाकर ब्लास्ट हुआ, जहां आमतौर पर लोगों और समर्थकों की बैठक होती है. वहीं ​दूसरा बम परिसर के बाहर ही गिरा. गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई और कोई हताहत नहीं हुआ.

 

हालांकि बम के धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. धमाके के वक्त झरिया विधायक रागिनी सिंह और उनके पति पूर्व विधायक संजीव सिंह आवास के भीतर ही मौजूद थे. धमाके की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड और अंदर मौजूद लोग जब तक बाहर आए, तब तक अपराधी मौके से फरार हो गए थे.

 

Uploaded Image

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. सिटी एसपी ने पूर्व विधायक संजीव सिंह से मामले की पूरी जानकारी ली.​ 

 

पुलिस क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. और घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंह मेंशन में लगे CCTV कैमरे का DVR अपने कब्जे में ले लिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

 

जांच में पता चला है कि जो बम फेंका गया है, वह सुतली बम था. उससे किसी बड़ी नुकसान की आशंका नहीं थी. पुलिस को आशंका है कि दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की गई है. इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है. 

 

Uploaded Image

 

इस संबंध में सिटी एसपी ने बताया कि बमबाजी की सूचना पर टीम तुरंत सक्रिय हुई है. सभी संभावित पहलुओं और सुरागों की जांच की जा रही है. आसपास के इलाकों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके.

 

Uploaded Image

​​

बता दें कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. संजीव सिंह मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं. नामांकन से ठीक दो दिन पहले हुए इस हमले को राजनीतिक साजिश या डराने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही