Search

 
 
 

बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा: जहानाबाद में हथकड़ी लगा युवक परीक्षा देने पहुंचा सेंटर

बिहार में 2 फरवरी सोमवार से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है. विद्यार्थी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा सेंटर पहुंचे और भविष्य को उज्जवल करने के लिए परीक्षाएं दे रहे है. इसी बीच जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के एक परीक्षा सेंटर पर 2 छात्र पुलिस के साथ हाथ में हथकड़ी लगा परीक्षा देने पहुंचे.
 

Jehanabad: बिहार में 2 फरवरी सोमवार से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है. विद्यार्थी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा सेंटर पहुंचे और भविष्य को उज्जवल करने के लिए परीक्षाएं दे रहे है. इसी बीच जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के एक परीक्षा सेंटर पर 2 छात्र पुलिस के साथ हाथ में हथकड़ी लगा परीक्षा देने पहुंचे. परीक्षा सेंटर पर मौजूद छात्र-छात्राएं और अभिभावक हथकड़ी लगे परीक्षार्थी को देखकर चौंक गए.

 

सामान्य तौर पर परीक्षार्थी एडमिट कार्ड और कलम लेकर परीक्षा देने आते हैं, लेकिन जिले के रतनी प्रखंड के प्रवेशिका उच्च विद्यालय शकुराबाद  परीक्षा सेंटर पर दो परीक्षार्थी हथकड़ी के साथ  पहुंचे. हथकड़ी लगाए परीक्षार्थियों की पहचान आसिफ अंसारी और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ पुलिसकर्मी पर हमला करने का आरोप है. जिसके चलते दोनों जेल में बंद थे. कोर्ट के आदेश पर उन्हें पुलिस कस्टडी में जेल से परीक्षा देने के लिए लाया गया. दोनों छात्र 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचे थे.

 


हालांकि पुलिस कस्टडी में आए दोनों छात्रों को नियमों के अनुसार स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा के लिए अलग से व्यवस्था की. पुलिस की निगरानी में दोनों छात्रों ने अलग कमरे में परीक्षा दी. स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, कोर्ट आदेश के तहत ही आसिफ अंसारी और बिट्टू कुमार को पुलिस कस्टडी में परीक्षा हुई. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही