Search

 
 
 

पलामू :  कुसड़ी ट्रिपल मर्डर केस के आरोपियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसड़ी गांव में अंधविश्वास के कारण हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. नामजद आरोपी प्रमोद भुईयां और रविन्द्र भुईयां की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दोनों के खिलाफ पांकी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 

Palamu :  जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसड़ी गांव में अंधविश्वास के कारण हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. नामजद आरोपी प्रमोद भुईयां और रविन्द्र भुईयां की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दोनों के खिलाफ पांकी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

 

पुलिस के अनुसार, अंधविश्वास और डायन-बिसाही के आरोप में विजय भुईया, उनकी पत्नी कलिया देवी और छोटू भुईया की हत्या की गई. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

 

इधर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल ममता कुमारी और नीतू देवी का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है.

 

बताते चले कि घटनास्थल थाना से करीब 20 किलोमीटर दूर है. जहां रविवार को महेश्वरी भुइयां नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी. उसके परिजनों को शक था कि विजय भुइयां का परिवार भूत प्रेत का सहारा लेता है. इसके बाद ही महेश्वरी की मौत हुई है. पुलिस ने महेश्वरी के शव का भी पोस्टमार्टम कराया.

 

अंधविश्वास में हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. इसको देखते हुए पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही