Search

 
 
 

Bhagalpur : अनियंत्रित होकर झोपड़ियों पर पलटा हाइवा, 2 मासूम समेत 3 की मौत

Bhagalpur : भागलपुर में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए.
 

Bhagalpur : भागलपुर में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए.


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 8 बजे खगड़िया से नवगछिया की ओर आ रहा बालू लदा हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे घरों पर पलट गया. जिससे घर में मौजूद कई लोग हाइवा के नीचे दब गए. दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया.


अचानक हुए इस घटना से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. लोगों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे दबे हुए को निकालने की कोशिश की, मगर असफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया.

 

इस हादसे में गुड्डू डोम की चार वर्षीय बेटी राधा कुमारी, तीन वर्षीय अंकुश कुमार और भिखारी डोम की 50 वर्षीय पत्नी इंदु देवी की मौत हो गई व 6 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

पूछताछ में पता चला कि हाइवा नवगछिया की तरफ तेज रफ्तार में आ रहा था. इसी दौरान अचानक उसका टायर फट गया, जिससे चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. देखते ही देखते सड़क किनारे पलट गया. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के एक घंटे बाद तक पुलिस नहीं पहुंची और न ही एंबुलेंस आई.


घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर मृतक के परिवार को मुआवजा व जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की. प्रशासन ने लोगों को समझाकर जाम हटावाया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही