Search

 
 
 

भागलपुर : मिनी गन फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ 5 गिरफ्तार

हथियार के अवैध धंधे के खिलाफ बिहार एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में टीम ने भागलपुर में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है.
 

Lagatar Desk :   हथियार के अवैध धंधे के खिलाफ बिहार एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में टीम ने भागलपुर में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है. 

 

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग इलाके में छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

 

करीब छह घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार और अर्धनिर्मित हथियार, उनके पार्ट्स और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए गए हैं.  

 

जानकारी के अनुसार, कोलकाता एसटीएफ को मिले इनपुट के बाद भागलपुर में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ.

 

बताया जाता है कि तस्कर हैंडलूम की आड़ में लंबे समय से यहां मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही थी. पुलिस को शक है कि इस गिरोहके संबंध बिहार और पश्चिम बंगाल में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से हो सकते हैं. 

 

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है. एसटीएफ अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि हथियार कहां और किस मकसद से सप्लाई किया जाना था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही