Search

 
 
 

भागलपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में बम मिलने की अफवाह, मचा हड़कंप

 
Bhagalpur : बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार देर रात बम मिलने की अफवाह फैली. अफवाह के बाद स्टेशन में अफरा-तफरी मच गयी. स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाने के पास गाड़ी पार्किंग में लोगों ने बमनुमा वस्तु देखा. वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पढ़ें - निलंबित">https://lagatar.in/ed-court-takes-cognizance-against-4-including-abhishek-jha-husband-of-suspended-ias-pooja-summons-may-be-issued/">निलंबित

IAS पूजा के पति अभिषेक झा समेत 4 के खिलाफ ED कोर्ट ने लिया संज्ञान, जारी हो सकता है समन
इसे भी पढ़ें - पोन्नियिन">https://lagatar.in/ponniyin-selvan-director-mani-ratnams-corona-report-positive-hospitalized-after-deteriorating-health/">पोन्नियिन

सेलवन के डायरेक्टर मणि रत्नम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

बमनुमा वस्तु मिलने से मचा हड़कंप 

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात स्टेशन परिसर में एक रेहड़ी के पास चार पांच लोग खड़े होकर बातचीत कर रहे थे. लोगों की नजर रस्सी से लपेटे पाइप पर पड़ी. जिससे देखते ही उसकी होश उड़ गयी. लोगों ने बम- बम बोलते हुए हल्ला मचा दिया.देखते ही देखते स्टेशन में हड़कंप मच गया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधर दस्ता को इसकी खबर दी.तबतक लोग बमनुमा वस्तु पर पानी डालकर उसे निष्क्रिय करने का भी प्रयास करते रहे. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-transfers-all-petitions-filed-against-agniveer-scheme-to-delhi-high-court-lawyer-gets-reprimand/">सुप्रीम

कोर्ट ने अग्निवीर योजना के खिलाफ दायर सभी याचिकाएं दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर की, वकील को मिली फटकार

बमनुमा वस्तु को जांच के लिए भेजा गया

रेल थाना की पुलिस और जिला पुलिस ने रेलवे परिसर की घेराबंदी कर लोगों को वहां से हटाया. इसके बाद बमनुमा वस्तु को जांच के लिए भेजा. गौरतलब है कि भागलपुर में आये दिन बम मिलने का मामला सामने आ रहा है. पिछले दिनों नाथनगर रेलवे स्टेशन ट्रेक पर एक बम मिला था. यहां कचरा बीनने वाले ने जैसे ट्रेक के पास पड़े कार्टून को उठाया उसके बाद ब्लास्ट हो गया था. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कचड़ा बीनने वाले अधेड़ के चिथड़े उड़ गए. इसे भी पढ़ें - निलंबित">https://lagatar.in/waiting-for-bail-of-suspended-ias-pooja-extended-next-hearing-on-july-26/">निलंबित

IAS पूजा की जमानत का इंतजार बढ़ा, अगली सुनवाई 26 जुलाई को

कई बार हो चुकी है घटना

इससे पहले भी भागलपुर के मखदूमशाह दरगाह के पास एक टिफिन बम ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गयी थी.वही मार्च में ततारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक यतीमखाना के पास एक तीन मंजिला घर में भीषण विस्फोट हुआ था. विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि आसपास के कई घर जमींदोज हो गये थे और 14 लोगों की मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें - विपक्ष">https://lagatar.in/when-the-opposition-attacked-the-army-came-in-front-said-caste-certificate-was-sought-earlier-also-there-is-no-change-in-the-rules-for-agniveer/">विपक्ष

हुआ हमलावर तो सेना आयी सामने, कहा, जाति प्रमाण पत्र पहले भी मांगा जाता था, अग्निवीर के लिए नियमों में बदलाव नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही