- समाधि स्थल तक निकलेगी पदयात्रा
Ranchi News: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. आदिवासी अधिकार संरक्षण समिति की ओर से जेल पार्क संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है. समिति की निरंजना हेरेंज ने बताया कि सुबह 11 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. इसके बाद प्रतिमा के समक्ष 51 दीप प्रज्वलित कर धरती आबा को श्रद्धांजलि दी जाएगी.
माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के बाद जेल पार्क से कोकर होते हुए कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पदयात्रा निकाली जाएगी. इसमें शामिल आदिवासी प्रतिनिधि समेत सैकड़ों लोगों के हाथों में पोस्टर, बैनर और फ्लैक्स लेकर चलेंगे. इनपर आदिवासी समाज के विभिन्न मुद्दों और उनके समाधान से संबंधित नारे लिखे होंगे. कार्यक्रम में निरंजना हेरेंज, कुंदरसी मुंडा, हर्षिता मुंडा, बसंत लकड़ा, कुमदनी लकड़ा और राजेश लिंडा समेत सैकड़ों आदिवासी प्रतिनिधि शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें -
स्थापना दिवस के साथ बिरसा जयंती को भी मिले प्राथमिकता
निरंजना हेरेंज ने 15 नवंबर को लेकर आदिवासी संगठनों ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इस दिन को केवल झारखंड स्थापना दिवस के नजरिए से नहीं देखना चाहिए, बल्कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भी प्रमुखता देनी चाहिए.बिरसा मुंडा की जयंती की तारीख को आगे-पीछे नहीं किया जा सकता, क्योंकि उनका जन्म पहले हुआ था, जबकि पूजा-अर्चना की परंपरा बाद में शुरू हुई. आदिवासी समाज सभी पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करता है. इसके बावजूद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के ऐतिहासिक महत्व और सम्मान को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

