Search

 
 
 

भागवत राम मंदिर चंदा चोरी मामले में होसबाले की बात से सहमत, बोले, दोषियों को कड़ी सजा मिले

होसबाले ने इस बात पर बल दिया कि हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी ताकतें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटन का फायदा उठाकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं.
 
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले

Nagpur :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबालेकी बात से सहमत हैं. श्री भागवत रविवार को  नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने चंदा चोरी के संदर्भ में कहा,  होसबाले जी के बयान से मैं सहमत हूं.

 

 

दरअसल पत्रकार आरएसएस प्रमुख से राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले में उनकी राय जानना चाहते थे. इस पर मोहन भागवत ने होसबाले का जिक्र किया. बता दें कि शुक्रवार को अपने बयान में होसबाले ने कहा था कि अयोध्या राम मंदिर में कथित दान चोरी ने पूरे समाज की भावनाओं और आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है.

 

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्र्चित किया जाये कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाये उसे कड़ी सजा  मिले. होसबाले ने इस बात पर बल दिया कि हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी ताकतें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटन का फायदा उठाकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं.

 

उन्होंने  हिंदू समाज को सलाह दी कि इस मुश्किल समय में ऐसी साजिशों को नाकाम करने के लिए जरूरी सब्र और संयम दिखायें. इसी क्रम में दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, जो भी दोषी पाया जाये, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

 

 
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही