Search

 
 
 

बहरागोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज

पौराणिक मान्यता है कि भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी आयु और मंगल कामना के लिए स्वयं मृत्यु के देवता यमराज से प्रार्थना करती हैं. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जो भाई इस विशेष दिन अपनी बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है.
 

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा में गुरुवार को भाई दूज को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का पर्व है. सुबह से ही हर घर में पर्व की रौनक देखने को मिली. इस खास दिन पर बहनों ने श्रद्धापूर्वक अपने भाई को चंदन और सिंदूर का टीका लगाया, आरती उतारी और उनके मंगलमय जीवन की कामना की. भाइयों ने भी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किए.


पौराणिक मान्यता है कि भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी आयु और मंगल कामना के लिए स्वयं मृत्यु के देवता यमराज से प्रार्थना करती हैं. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जो भाई इस विशेष दिन अपनी बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करता है और तिलक करवाता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती है. इस दिन विशेष रूप से तैयार की गई पूजा थाली का भी विशेष महत्व होता है, जिसमें शुभ सामग्री रखी जाती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही