Search

राज्यसभा जीत के बाद भानु प्रताप शाही का बड़ा दावा, कांग्रेस विधायकों को धन्यवाद, टिकट का भी भरोसा

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. उन्होंने एनडीए समर्थित उम्मीदवार की जीत पर भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा के सभी विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे गठबंधन ने चट्टान की तरह एकजुट रहकर चुनाव लड़ा और जीत सुनिश्चित की.
 
भानु प्रताप शाही ने दावा किया कि चुनाव में कुछ विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज पर फैसला लिया, जिसके कारण एनडीए को अतिरिक्त समर्थन मिला. उन्होंने ऐसे छह लोगों का विशेष रूप से आभार जताया. 

पूर्व मंत्री ने अपने बयान में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी के. राजू का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर साउथ कनेक्शन नहीं होता और के. राजू उनके संपर्क में नहीं आते, तो इतनी बड़ी जीत संभव नहीं हो पाती. उन्होंने के. राजू को धन्यवाद देते हुए उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

भानु प्रताप शाही ने यह भी दावा किया कि उनके एक मित्र समेत कांग्रेस के पांच विधायकों ने ये कदम उठाया. उन्होंने कहा कि भविष्य में भाजपा इन नेताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. साथ ही यह भी कहा कि चुनाव में उन्हें टिकट देने का जो वादा किया गया है, पार्टी उसे पूरा करेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही