Search

 
 
 

Ranchi  News : शारदा ग्लोबल स्कूल में नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

स्थित शारदा ग्लोबल स्कूल, बुकरू में  झारखंड सरकार की नशामुक्त समाज बनाने की पहल के तहत शुक्रवार को  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
 

Ranchi : स्थित शारदा ग्लोबल स्कूल, बुकरू में  झारखंड सरकार की नशामुक्त समाज बनाने की पहल के तहत शुक्रवार को  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम ने छात्रों से संवाद कर नशे के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी.

 

Uploaded Image

 

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है. इसके अलावा यह सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है. उन्होंने छात्रों को नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और भंडारण से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की सलाह दी.कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार की उस योजना की भी जानकारी दी गई, जिसके तहत मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री या अवैध भंडारण की सूचना देने वाले लोगों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है. 

 

इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सभी यातायात नियमों का जिम्मेदारी के साथ पालन करने की अपील की.कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने नशे से दूर रहने, अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने और एक स्वस्थ, सुरक्षित तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही